नव वर्ष



नव धरा, सागर, गगन नव, ज्ञान नव, नव चेतना

चहुँ दिशा नव मधुर कलरव, राग नव सुर कल्पना

नव सुमन, नव सुरभि, उपवन, नव भ्रमर, नव तितलियाँ

नव किरण सुन्दर क्षितिज पर, नव सुबह, नव भावना



प्रशस्त राहें नव प्रगति को, लक्ष्य नव, नव योजना

नव उमंग, संकल्प शक्ति नव, स्वस्थ आत्माराधना

प्रेममय नवज्योति प्रज्ज्वल, भक्ति नव, नव अर्चना

कोटि हृदयों में उठे, नव वर्ष मंगल कामना