लोरी - फूलों का झूला - For my सनातन, नन्दन



फूलों का झूला डालना, मेरी निन्दिया रानी आ,



प्यारे से नोनू को गोदी में लेके,

प्यारे से नन्दन को गोदी में लेके,

सपनों की सैर कराना, मेरी निन्दिया रानी आ

फूलों का झूला …… … … … … ….. … …



नन्दन है मुझे, प्राणों से प्यारा,

नोनू है मेरी आँखों का तारा,

ममता से इनको दुलारना, मेरी निन्दिया रानी आ

फूलों का झूला …… … … … … ….. … …



नन्हे से ये भगवान हैं मेरे,

प्यारे से दो वरदान हैं मेरे

भोली सी सूरत निहारना, मेरी निन्दिया रानी आ

फूलों का झूला …… … … … … ….. … …



दुःख, दुस्वप्न इनके मिटाना,

आयुष, खुशियाँ इनपे लुटाना,

कष्टों से इनको उबारना, मेरी निन्दिया रानी आ

फूलों का झूला …… … … … … ….. … …



प्यारे से नोनू को गोदी में लेके,

प्यारे से नन्दन को गोदी में लेके,

सपनों की सैर कराना, मेरी निन्दिया रानी आ

फूलों का झूला …… … … … … ….. … …