(Song for IIT Bombay Class)
आओ साथ चलें
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें
समय से आँखें मिला, चल पड़ा काफ़िला,
मन में ले के उमंग, ढूँढे नई मन्ज़िलें,
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें
आए थे जब हम यहाँ, मन में सपने थे अरमान थे
कुछ दिन तो थे हम अजनबी, एक दूजे से अन्जान थे
अब परेशाँ है मन, क्यों हैं भीगे नयन,
थोड़े दिनों में इतने, दिल क्यों मिले
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें
जग के किताबों में कभी, रातें बिताई सारी
फिर आया जनम दिन कोई, कभी पिकनिक की तैयारी
कभी पहाड़ी के पार, कभी झील के किनार
हँसते गाते हुए कितनी, सजी महफ़िलें
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें
मिलेगी जो फुर्सत कभी ये, दिन हमको याद आएँगे,
मिल बैठेंगे जो कभी, इन लम्हों को दोहराएँगे
आज के चार पल, आएँगे ना ये कल
भर लें आँखों में इनको, मिलके गले
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें
समय से आँखें मिला, चल पड़ा काफ़िला,
मन में ले के उमंग, ढूँढे नई मन्ज़िलें,
आओ साथ चलें, आओ साथ चलें